RBSE 5th 8th Result Date 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। इस बार बोर्ड 5th और 8th का रिजल्ट जल्दी जारी करने जा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से आई लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में ही जारी कर दिया जाएगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र या उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर छात्र का रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ डालकर चेक कर सकते हैं। जो छात्र अच्छे नंबर पाएंगे उनकी पास मार्कशीट जारी होगी और उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। अगर आप भी परीक्षा दिए हुए हैं तो यहां रिजल्ट जारी होने की तारीख, चेक करने का आसान तरीका और जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।
26 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में हुए थे शामिल
राजस्थान बोर्ड की पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं इस साल फरवरी और मार्च के प्रथम सप्ताह तक आयोजित की गई। कक्षा 5वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 6 मार्च तथा 8वीं कक्षा की परीक्षा 20 फरवरी से 4 मार्च तक चली थी। इस साल राजस्थान बोर्ड 5वीं में 13.68 लाख और 8वीं कक्षा में 12.86 लाख छात्र पंजीकृत हैं। यानी दोनों कक्षाओं को मिलाकर 26.54 लाख छात्रों के परीक्षा परिणाम जारी होने हैं। करीब 1.3 करोड़ उत्तरकापियों की चेकिंग का कार्य इसी सप्ताह पूरा होने के निर्देश दिए गए हैं।
RBSE 5th 8th Result Date 2026: किस तारीख को आएगा रिजल्ट?
हर बार देखा जाता है कि राजस्थान बोर्ड 5th 8th का रिजल्ट मई के महीने में जारी करता है, लेकिन इस साल 2026 में मार्च में जारी किए जाएंगे। क्योंकि इस बार शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि 1 अप्रैल 2026 से नया शैक्षणिक सत्र (Academic Session) पूरी तरह से शुरू कर दिया जाए। सत्र को समय पर शुरू करने के लिए बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया (Copy Checking) जल्द ही पूरा करने की तेजी दिखाई है। सूत्रों की मानें तो:
- शिक्षकों को 15-20 मार्च तक कॉपियों की जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए।
- रिजल्ट की घोषणा 24 से 25 मार्च 2026 के बीच होने की 90% संभावना है।
इसे भी पढ़ें- Bihar Board 10th 12th Result 2026: खुशखबरी! जारी होने जा रहा बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, ये रही लेटेस्ट अपडेट
कहां से देखें Rajasthan 5th 8th Result 2026?
राजस्थान बोर्ड 5th 8th का रिजल्ट जारी होने के बाद आप निम्नलिखित आधिकारिक पोर्टल पर मार्कशीट देख सकते हैं:
- rajshaladarpan.nic.in
- rajresults.nic.in
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
Shala Darpan पर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट (Step By Step Guide)
जब रिजल्ट घोषित होगा, तो भारी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट धीमी हो सकती है। ऐसे में आप इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट सबसे पहले देख सकते हैं:
- Step 1: सबसे पहले राजस्थान शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
- Step 2: होमपेज पर 5th & 8th Exam वाले टैब या Latest News सेक्शन को देखें।
- Step 3: अपनी कक्षा (Class 5 या Class 8) का चुनाव करें।
- Step 4: अब अपना Roll Number दर्ज करें और अपने District (ज़िले) का चयन करें।
- Step 5: नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरें और Submit या Search बटन पर क्लिक करें।
- Step 6: आपका मार्कशीट स्क्रीन पर होगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
RBSE 5th 8th Result 2026 में क्या-क्या जानकारी होगी?
अपनी मार्कशीट को डाउनलोड करने के बाद इन जानकारियों को ध्यान से जांचें:
- छात्र का नाम और पिता का नाम।
- रोल नंबर और स्कूल कोड।
- विषयवार प्राप्त अंक/ग्रेड।
- ओवरऑल ग्रेड (A+, A, B, C, D)।
- पास/फेल स्टेटस।
अभिभावकों के लिए सलाह
बोर्ड परीक्षाएं बच्चों के लिए तनावपूर्ण हो सकती हैं। रिजल्ट जैसा भी रहे, अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों का मनोबल बढ़ाएं। राजस्थान बोर्ड में अब ‘फेल’ करने के बजाय ग्रेडिंग सिस्टम पर ज्यादा जोर दिया जाता है, जिससे छात्रों पर मानसिक दबाव कम रहता है।