KVS 2nd Lottery Result 2026 List Kaise Dekhe: केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 और बालवाटिका (1, 2, 3) की दूसरी सिलेक्शन लिस्ट (KVS 2nd Lottery Result) में नाम कैसे देखें, यहां मिलेगा चेक करने का स्टेप बाय स्टेप आसान तरीका व डायरेक्ट लिंक।
जैसा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से देश के केंद्रीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश हेतु CLass 1 व Balvatika की पहली लिस्ट 8 और 9 अप्रैल 2026 को जारी की जा चुकी है। यदि आपने भी अपने बच्चे के एडमिशन के लिए आवेदन किया था और पहली चयन सूची में नाम नहीं आया था या WL (Wait List) में रहा था तो घबराने की जरूरत है, आज 16 अप्रैल 2026 को KVS 2nd Selection List 2026 जारी हो रही है इसमें आप अपने बच्चे का नाम चेक कर सकते हैं।
KVS Class 1 या Balvatika की दूसरी लिस्ट देखना चाहते हैं तो यहां हम आपको चेक करने का 2 तरीका बता रहें हैं साथ ही लिस्ट में बच्चे का नाम होने पर आपको क्या करना है और कौन से डॉक्यूमेंट्स तैयार रखना है उसे भी देख सकते हैं।
KVS 2nd Lottery Result 2026 List: Admission Schedule
केंद्रीय विद्यालय संगठन आधिकारिक तौर पर चरणबद्ध तरीके से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू किया है। केंद्रीय विद्यालय की पहली लिस्ट बालवाटिका में एडमिशन के लिए 8 अप्रैल और कक्षा 1 के लिए 9 अप्रैल 2026 को जारी कर चुका है। और सीटें खाली होने की वजह से 2nd Selection List 16 अप्रैल को कर रहा है। KVS ने एडमिशन के लिए पूरा शेड्यूल जारी किया है जिसे नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| कार्यक्रम | अनुसूची तिथियां |
| KVS Class 1 First Selection List | 9 अप्रैल 2026 (जारी) |
| KVS Balvatika (1, 2, 3) First Selection List | 8 अप्रैल 2026 (जारी) |
| KVS 2nd Selection List | 16 अप्रैल 2026 ((जारी)) |
| KVS 3rd Selection List (सीटें खाली रहने पर) | 21 अप्रैल 2026 |
| KVS Admission की Last Date | 30 जून 2026 |
KVS 2nd Lottery Result 2026 List कैसे देखें? स्टेप बाय स्टेप 2 आसान तरीका
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पैरेंट्स व अभिभावकों की सुविधा के लिए रिजल्ट देखने के कई विकल्प दिए हैं। यहां हम 2 आसान तरीके से आपको दूसरी सिलेक्शन लिस्ट देखना बता रहे हैं। आप किसी एक तरीके से लिस्ट में अपने बच्चे का नाम चेक कर सकते हैं:
तरीका 1: KVS की ऑफिशियल पोर्टल से ऑनलाइन (घर बैठे आसान तरीका)
- केंद्रीय विद्यालय की दूसरी लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए KVS की आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट admission.kvs.gov.in खोलें।
- वेबसाइट की मुख्य मेनू में उपलब्ध Lottery Result ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपने राज्य का नाम, स्कूल का नाम और कक्षा को सेलेक्ट करें।
- फिर Search ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- आपके क्लिक करते ही KVS 2nd Selection List 2026 PDF आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी जिसमें अपने बच्चे का नाम चेक करें।
तरीका 2: केंद्रीय विद्यालय स्कूल के नोटिस बोर्ड पर
यदि आप ऑनलाइन ना चेक करके ऑफलाइन दूसरी लिस्ट में नाम देखना चाहते हैं तो आप संबंधित केंद्रीय विद्यालय के कार्यालय में जाकर वहां लगे नोटिस बोर्ड पर दूसरी चयन सूची (2nd Selection List 2026) में अपने बच्चे का नाम देख सकते हैं। स्कूल सुबह 10:00 के बाद लिस्ट चिपका देते हैं, जिसमें चयनित बच्चों के नाम दर्ज होते हैं।
KVS 2nd Lottery Result 2026: लिस्ट में नाम आने के बाद क्या करें?
किसी भी केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चे का एडमिशन दिलाने के इच्छुक अभिभावकों को बता दें कि यदि लिस्ट में बच्चे का नाम आ गया है तो यह ना समझें कि केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन मिल गया। क्योंकि KVS ने निर्देश दिया है कि लिस्ट में नाम केवल विभिन्न पोस्ट लॉटरी लिस्ट में बच्चों की स्थिति की जानकारी है यह किसी भी केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की पुष्टि या गारंटी नहीं है।
आवेदन करने वाले अभिभावकों को संबंधित केंद्रीय विद्यालयों द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार दस्तावेजों के सत्यापन तथा अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं की पूर्ति के बाद ही प्रवेश मिलेगा। यानी आपकी असली जिम्मेदारी अब यह है कि स्कूल से संपर्क कर Admission Form भरें और जरूरी कागजात (Documents) के साथ शुल्क जमा करें।
Kendriya Vidyalaya Admission के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
KVS 2nd Lottery Result 2026 लिस्ट में नाम आने के बाद सबसे बड़ा काम यह है कि स्कूल में प्रवेश के लिए मांगे जाने वाले Original जरूरी कागजात को जमा करना। हालांकि केंद्रीय विद्यालय स्कूल बच्चों के ओरिजिनल कागजात व सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन के बाद पैरेंट्स को लौटा देता है बाकी फोटोकॉपी जमा होगा। एडमिशन में लगने वाले डॉक्यूमेंट की लिस्ट यहां देख सकते हैं:
- बच्चे का डेट ऑफ बर्थ (DOB) सर्टिफिकेट
- एससी, एसटी, ओबीसी सर्टिफिकेट
- निवास प्रमाण पत्र
- बच्चे का हाल ही में खींचे गए 2 फोटो
- बच्चे के माता-पिता का सर्विस सर्टिफिकेट
- बच्चे का या माता-पिता का आधार कार्ड या बिजली बिल (पते के लिए)
- केंद्रीय विद्यालय की ओर से मांगे जाने वाले अन्य डॉक्यूमेंट
KVS Admission 2026 से संबंधित ज्यादा पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
केवीएस की दूसरी लॉटरी लिस्ट कहां से देखें?
केवीएस की दूसरी लॉटरी रिजल्ट लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए केवीएस की आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट admission.kvs.gov.in पर जाएं।
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन की तीसरी लिस्ट कब आएगी?
केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 व बाल वाटिका की तीसरी लिस्ट 21 अप्रैल 2026 को आएगी।