इंतजार खत्म! SSC Delhi Police Driver Result 2026 इसी सप्ताह? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

SSC Delhi Police Driver Result 2026: दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती 2025-26 का संचालन किया जा रहा है। और इसी सप्ताह इसके रिजल्ट जारी होने की चर्चाएं बहुत तेज हो गई है। क्योंकि सोशल मीडिया और विभिन्न विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अप्रैल 2026 के इसी सप्ताह में किसी भी समय रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जा सकता है। अगर आपने भी 16 या 17 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे तो अब आप अपने रिजल्ट के लिए तैयार रहें।

Delhi Police Driver Result 2026 PDF फॉर्मेट में जारी होगा जिसमें योग्य उम्मीदवारों के Roll Number और नाम दर्ज होंगे। और उन्हीं को भर्ती के अगले चरण की फिजिकल टेस्ट (PE & MT) में शामिल होना है। अभी हम आपको यहां लेख में रिजल्ट जारी होने की तारीख, संभावित कट ऑफ मार्क्स, रिजल्ट देखने का तरीका और भर्ती के अगले चरण की जानकारी विस्तार पूर्वक दे रहें हैं।

Delhi Police Driver Bharti 2026: Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा आयोजककर्मचारी चयन आयोग (SSC)
कुल पद737 (Constable Driver Male)
परीक्षा की तारीख16 और 17 दिसंबर 2025
रिजल्ट की स्थितिअप्रैल 2026 (अपेक्षित)
आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

SSC Delhi Police Driver Result 2026: लेटेस्ट अपडेट

Delhi Police Driver Result Date 2026: जैसा कि दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती का पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की गई है। और लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। उत्तर कुंजी पहले ही जारी की जा चुकी है और आपत्तियों का निपटारा भी हो चुका है। अब सीधा मेरिट लिस्ट और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी होंगे।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही लेटेस्ट अपडेट के अनुसार अप्रैल 2026 के इसी सप्ताह किसी भी तारीख और समय पर Delhi Police Driver Result जारी हो सकता है। हालांकि SSC ने रिजल्ट की तिथि का ऐलान नहीं किया है। लेकिन कर्मचारी चयन आयोग बिना पूर्व सूचना के ही रिजल्ट जारी करने के लिए जाना जाता है। इसलिए तैयार रहें, रिजल्ट जारी होते ही आप आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक करें।

इसे भी पढ़ें: CBSE Class 10th 12th Result 2026: पहले किस क्लास का रिजल्ट होगा जारी, यहां देखें cbse.gov.in Result 2026 Update

SSC Delhi Police Driver Result 2026
SSC Delhi Police Driver Result 2026

Delhi Police Driver Expected Cut Off 2026

अगर आपने पेपर दिया है तो आपको पता ही होगा कि इस बार पेपर का स्तर ना ज्यादा कठिन और ना ज्यादा सरल रहा। हमने उम्मीदवारों की संख्या, पेपर का स्तर और भर्ती की संख्या को देखते हुए एक संभावित कट ऑफ तैयार किया है, यदि आप इस रेंज में आ रहे हैं तो फिजिकल टेस्ट के लिए तैयार रहें:

सामान्य (General)68 – 75
ओबीसी (OBC)65 – 72
ईडब्ल्यूएस (EWS)63 – 70
एससी (SC)58 – 65
एसटी (ST)55 – 62
भूतपूर्व सैनिक (ESM)40 – 50

ध्यान रखें– यह केवल एक अनुमान है, आधिकारिक कट-ऑफ रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी।

How to Check SSC Delhi Police Driver Result 2026? स्टेप

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद आप नीचे दिए गए इन आसान स्टेप से अपना नाम व रोल नंबर चेक कर सकते हैं:

  • Step 1: अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र में एसएससी की नई वेबसाइट ssc.gov.in खोलें।
  • Step 2: होम पेज पर बने Result बटन पर क्लिक करें।
  • Step 3: अब Others वाले सेक्शन में जाएं।
  • Step 4: वहां Constable (Driver)- Male in Delhi Police Examination 2025-26 के सामने Click Here लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 5: आपके क्लिक करते ही Delhi Police Driver Result PDF का फाइल खुल जाएगा, डाउनलोड करें।
  • Step 6: अब आप Ctrl+F का उपयोग कर अपना Roll Number या नाम सर्च करें।

CBT लिखित परीक्षा के बाद क्या- क्या होगा?

दिल्ली पुलिस ड्राइवर रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आपका नाम या रोल नंबर है तो आपको बधाई हो, आप इस भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई हो चुके हैं। अब आपको इन 3 चरणों से गुजरना है:

  1. शारीरिक परीक्षण (PE & MT): CBT की लिखित परीक्षा के बाद पहले आपका शारीरिक प्रशिक्षण (PE और MT) होगा, जिसमें लंबाई और छाती की माप के साथ 1600 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद कराई जाएगी।
  2. ट्रेड टेस्ट (Driving Test): भर्ती का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा जिसमें आपको वहां वाहन चलवा कर देखा जाएगा जिसमें रिवर्स, ड्राइविंग, पार्किंग और ट्रैफिक साइन की जानकारी जांची जाएगी। यह टेस्ट केवल क्वालीफाइंग होगा लेकिन इसे पास करना जरूरी है।
  3. मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: भर्ती के अंतिम चरण में मेडिकल जांच और आपके सभी मूल दस्तावेजों (Important Documents) की जांच की जाएगी। इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट (Final Merit List) तैयार कर जारी होगी।

Leave a Comment