CBSE Class 10th 12th Result 2026: पहले किस क्लास का रिजल्ट होगा जारी, यहां देखें cbse.gov.in Result 2026 Update

CBSE Class 10th 12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड से परीक्षा दिए हुए 10वीं, 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 10th Class की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करने वाला है। यह रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर देखा जा सकेगा। बताया गया है कि इस बार देशभर से करीब 35 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी है, और 10वीं कक्षा की उत्तरकॉपियों के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है अब बोर्ड जल्द ही रिजल्ट घोषित करेगा।

अगर आप भी सीबीएसई से 10वीं या 12वीं की परीक्षा दिए हुए हैं तो एक बात बता दें की सीबीएसई ज्यादातर बिना पूर्व सूचना के ही अचानक रिजल्ट जारी करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में आप अपना रिजल्ट देखने के लिए Roll Number, School Number और Admit Card ID Number के साथ तैयार रहें।

ताकि रिजल्ट का लिंक एक्टिव होते ही लॉगिन क्रैडेंशियल को दर्ज कर सबसे पहले रिजल्ट की जांच कर सकें। यहां लेख में CBSE Board 10th 12th Result 2026 जारी होने की लेटेस्ट अपडेट, चेक करने का तरीका व लिंक समेत महत्वपूर्ण अपडेट देख सकते हैं।

CBSE Board Exam Result 2026: मुख्य जानकारी

बोर्ड का नामसेंट्रल बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE)
परीक्षा का नामCBSE Class 10th 12th Examinations 2026
शैक्षणिक वर्ष2025-26
परीक्षा तिथि17 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 के बीच
रिजल्ट की तिथि15/04/2026 घोषित
रिजल्ट चेक करने का लॉगिन डिटेल्सRoll Number, School Number और Admit Card ID
ऑफिशियल वेबसाइटcbse.gov.in

CBSE Class 10th 12th Result 2026: लेटेस्ट अपडेट

हाल ही में मिली लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) 10th Class छात्रों के अंकों को सर्वर पर अपलोड करने का डेटा वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है। रिजल्ट जारी करने की लगभग सभी तैयारियां हो चुकी है। बोर्ड सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी सप्ताह CBSE Result 2026 Class 10th जारी किए जा सकते हैं। वहीं 12th Class का रिजल्ट मई में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि ये बोर्ड की ओर से आधिकारिक अपडेट नहीं है। लेकिन फिर भी जिस प्रकार से सीबीएसई बिना पूर्व सूचना के ही कभी-कभी रिजल्ट जारी कर देता है। ऐसे में आप रिजल्ट चेक करने के लिए बिल्कुल तैयार रहें जैसे ही रिजल्ट जारी होता है आप यहां बताए गए आसान तरीके से सबसे पहले रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

CBSE Result 2026: किस क्लास का रिजल्ट पहले आएगा?

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है और जानना चाहते हैं कि किस क्लास का रिजल्ट पहले जारी होगा। तो सीबीएसई पहले Class 10th का रिजल्ट जारी करने वाला है। उसके बाद 12वीं के रिजल्ट घोषित होंगे। सीबीएसई इसलिए 10वीं का रिजल्ट पहले जारी कर रहा है क्योंकि इस बार 10वीं छात्रों को मई में अधिकतम 3 सब्जेक्ट्स में दोबारा परीक्षा (चरण 2) देने का मौका दिया जाएगा। ताकि छात्र अपने अंको में सुधार ला सकें।

CBSE Class 10th 12th Result 2026
CBSE Class 10th 12th Result 2026

CBSE 10th 12th Class Result 2026 कहां से चेक करें?

सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी नोटिस से सावधान रहें।रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट और वेरीफाइड सोशल हैंडल पर ही जारी होगा। ऐसे में सलाह है कि किसी भी अनऑफिशियल लिंक पर क्लिक ना करें। CBSE Board 10th 12th Result 2026 जारी होते ही आप इन आधिकारिक वेबसाइट्स से अपना रिजल्ट चेक करें, यहां आधिकारिक तौर पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव रहेगा:

  • cbse.gov.in (मुख्य वेबसाइट)
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in
  • DigiLocker

How to Check CBSE Board Result 2026 Class 10th 12th?

सीबीएसई बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट 2026 जारी होते ही आप अपना स्कोरकार्ड इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं:

  • Step 1: अपने मोबाइल या लैपटॉप की की मदद से ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • Step 2: होम पेज पर CBSE Class 10th/12th Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 3: नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • Step 4: सभी मांगे गए लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करें।
  • Step 5: रिजल्ट आपकी स्क्रीन आ जाएगा, चेक करें और डाउनलोड कर सेव या प्रिंट निकाल लें।

CBSE Board Result 2026 जारी होने के बाद की प्रक्रिया

सीबीएसई 10वीं, 12वीं ऑनलाइन मार्कशीट जारी करता है, जिसमें छात्र का नाम, विषयवार स्कोर, ग्रेड और पास फेल की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण डिटेल्स शामिल होती है। छात्रों को इसे ध्यान पूर्वक चेक करना चाहिए। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) रिजल्ट के बाद छात्रों को अपनी कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन कराने का अवसर देता है। और जो छात्र एक या एक से ज्यादा विषयों में पास होने में असफल रहते हैं उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करता है, ताकि उसी शैक्षणिक सत्र के अंदर अपने अंको में सुधार कर पास हो सकें।

इसे भी पढ़ें: GSEB SSC HSC Result 2026: गुजरात बोर्ड 10th,12th का रिजल्ट कब आएगा? यहाँ देखें लेटेस्ट अपडेट

Leave a Comment