Navodaya Class 6 Waiting List 2026: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन हेतु आयोजित की गई पहले फेज की परीक्षा का रिजल्ट 17 मार्च 2026 को घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों छात्रों ने भाग लिया था और उनमें से हजारों का चयन उनके संबंधित जिलों के नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। लेकिन आपको इस जानकारी से अवगत करा दें कि नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा जारी की गई चयन सूची प्रोविजिनल चयन सूची है।
यानी परीक्षा पास करके चयन लिस्ट में नाम आ जाने से यह नहीं समझ लेना है कि नवोदय विद्यालय में एडमिशन हो जाएगा। आगे चयन की मुख्य प्रक्रिया में महत्वपूर्ण दस्तावेज और मेरिट शामिल है। अगर आपने JNVST 2026 Result देख लिया है और मुख्य रिजल्ट लिस्ट में नाम नहीं आया है तो आपको निराश होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।
नवोदय विद्यालय में एडमिशन का एक और रास्ता है जिसे वेटिंग लिस्ट (Waiting List) या Navodaya 6th Class 2nd Merit List कहा जाता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानतें हैं कि JNVST Waiting List 2026 क्या है, कब जारी होगी और इसमें नाम आने पर नवोदय में एडमिशन कैसे मिलेगा।
क्या होती है Navodaya Waiting List?
सबसे पहले जान लेते हैं कि नवोदय विद्यालय की वेटिंग लिस्ट (Waiting List) क्या है। बता दें नवोदय विद्यालय में हर जिले में 80 सीटों पर एडमिशन दिया जाता है। अब मुख्य रिजल्ट जारी होने के बाद इन 80 छात्रों को एडमिशन के लिए बुलाया जाता है। तो ऐसे बहुत से छात्र होते हैं जिनके पास एडमिशन प्रक्रिया में लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज (Documents) नहीं होते हैं, या कुछ एडमिशन के लिए आते ही नहीं हैं।
कुछ मेडिकल जांच में अनफिट हो जाते हैं तो कुछ का ग्रामीण क्षेत्र (Rural Area) के कोटे से होने के कारण सही प्रमाण नहीं दे पाते। तो ऐसी स्थिति से सीटें खाली रह जाती है, जिन्हें भरने के लिए नवोदय समिति एक Waiting List जारी करती है। इसमें अब उन छात्रों को मौका मिलता है जो मुख्य मेरिट लिस्ट से कुछ ही नंबर से पीछे रह गए थे।

Navodaya Class 6th Waiting List कब और कहां जारी होगी?
अगर आप वेटिंग लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं तो आपको बता दें नवोदय विद्यालय समिति एक साथ पूरे नवोदय विद्यालय की वेटिंग लिस्ट ऑनलाइन जारी नहीं करता है। यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से होती है:
- JNVST 6th Waiting List 2026 Date Time: जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा प्रोविजनली सिलेक्शन लिस्ट जारी करने के लगभग 45 से 60 दिनों के अंदर Waiting List आने की संभावना रहती है। ऐसे में उम्मीद है कि मैं के आखिरी हफ्ते या जून 2026 की शुरुआत में इसे जारी कर दिया जाएगा।
- Navodaya Class 6th Waiting List चेक करने का तरीका: नवोदय समिति द्वारा वेटिंग लिस्ट आमतौर पर आधिकारिक वेबसाइट (navodaya.gov.in) पर जारी नहीं की जाती है। इसके लिए आपको अपने जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के नोटिस बोर्ड को चेक करना होगा या वहां के प्रधानाचार्य कार्यालय (Principal Office) में संपर्क करना होगा।
वेटिंग लिस्ट में कितने नंबर वालों का चयन होता है? (Expected Cut Off)
नवोदय विद्यालय वेटिंग लिस्ट 2026 जब जारी करेगा तो उसमें जिनके नंबर मुख्य रिजल्ट कट ऑफ से 1 या 2 नंबर कम रहे होंगे, उनके चयन की संभावना सबसे अधिक होती है।
- General/OBC: अगर आपके नंबर 90-95 के बीच है और रिजल्ट में नाम नहीं आया तो वेटिंग लिस्ट में मौका मिल सकता है।
- SC/ST: इन कैटिगरी के छात्रों के लिए 80- 85 अंकों पर भी वेटिंग लिस्ट में चयन की संभावना बनी रहती है।
Navodaya Class 6th Admission 2026 में लगने वाले डॉक्यूमेंट्स
अगर आपका नाम वेटिंग लिस्ट में आ जाता है तो आपके पास तैयारी के लिए बहुत कम समय रहेगा। ऐसे में आपको पहले से निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स को तैयार करके रख लेना है। क्योंकि इनके बगैर एडमिशन पाना मुश्किल है:
- कक्षा 5 की मार्कशीट: छात्र ने मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 5 उत्तीर्ण की हो।
- जन्म प्रमाण पत्र: सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार सही जन्म तिथि वाला सर्टिफिकेट।
- आधार कार्ड: छात्र और माता-पिता का आधार कार्ड।
- निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate): यह साबित करने के लिए कि आप उसी जिले के निवासी हैं।
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate): यदि आप SC, ST या OBC कैटेगरी से हैं।
- ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र: यदि आपने ग्रामीण कोटे (75% आरक्षण) के तहत आवेदन किया है।
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC): पिछले स्कूल से काउंटर-साइन किया हुआ TC।
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन का पूरा प्रोसेस क्या है? Step By Step
- स्टेप 1 (सूचना): यदि आपका चयन वेटिंग लिस्ट में होता है, तो संबंधित JNV आपको स्पीड पोस्ट, फोन कॉल या ईमेल के जरिए सूचित करता है।
- स्टेप 2 (फॉर्म भरना): सूचना मिलने के बाद आपको विद्यालय से एडमिशन फॉर्म लेना होगा।
- स्टेप 3 (दस्तावेज सत्यापन): बताए गए समय पर स्कूल जाकर सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी जमा करनी होगी।
- स्टेप 4 (मेडिकल चेकअप): स्कूल द्वारा बताए गए सरकारी अस्पताल से छात्र का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाना होगा।
- स्टेप 5 (फाइनल सिलेक्शन): सभी कागजात सही पाए जाने पर आपका एडमिशन कन्फर्म हो जाएगा।
अंत में जरूरी सलाह
यदि आपका या आपके बच्चे का सपना है कि नवोदय विद्यालय में दाखिला हो, और महज 1 या 2 नंबर से मुख्य रिजल्ट लिस्ट में नाम नहीं आया तो धीरज रखें, और अपने जिले के JNV के संपर्क में रहिए। देखा जाता है कि हर साल करीब हर नवोदय विद्यालय में 5 से 10 सीटें वेटिंग लिस्ट के माध्यम से भरी जाती हैं। तो आपको उसमें जरूर मौका मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें-
GDS Second Merit List 2026 जारी होने से पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स, वरना हाथ से निकल जाएगा मौका
यहां से चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट: Bihar Board Inter Result 2026