KVS Class 1 Admission 2026 List: यहां से देखें केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 की पहली प्रोविजनल लिस्ट में नाम

KVS Class 1 Admission 2026 List: केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आवेदन किए हुए माता-पिता/अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। बता दें केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से क्लास 1 की पहली प्रोविजनल लिस्ट 9 अप्रैल 2026 को जारी की जा चुकी है। तीन राज्यों (केरल, असम और पुडुचेरी) में चुनाव होने के कारण इन दोनों कक्षाओं की लिस्ट 10 अप्रैल को जारी होने की खबर है। वहीं केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका 1, 2, 3 की पहली लिस्ट 8 अप्रैल को जारी हो चुकी है।

अगर आपने भी अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय संगठन में सत्र 2026-27 के लिए आवेदन किया है तो अब रिजल्ट चेक करने की तारीख आ गई है। केवीएस कक्षा 1 में एडमिशन हेतु जारी की जाने वाली प्रोविजनल लिस्ट कहां से कैसे चेक कर पाएंगे इसकी डिटेल्स में जानकारी व आसान तरीका यहां पर दिया गया है।

यदि आपके बच्चे का चयन हो जाता है तो आपको किन कागजात (Documents) को तैयार करके रखना है इसकी लिस्ट भी देख सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की चयन प्रक्रिया क्या है, किसे पहले मौका मिलता है और अगली प्रोविजनल लिस्ट जारी होने की तारीख क्या है समस्त डीटेल्स नीचे दी गई है।

KVS Admission 2026 Privisional List Date: लिस्ट जारी होने तारीख

बता दे केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से पहले ही तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इसलिए एडमिशन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। यहां नीचे टेबल में देख सकते हैं किस किस तारीख को प्रोविजनल लिस्ट जारी होगी और KVS एडमिशन की अंतिम तारीख क्या है:

KVS Class 1 First Selection List9 अप्रैल 2026 (जारी)
KVS Balvatika (1, 2, 3) First Selection List8 अप्रैल 2026 (जारी)
2nd Selection List16 अप्रैल 2026
3rd Selection List21 अप्रैल 2026
KVS दाखिले की अंतिम तिथि30 जून 2026

KVS Class 1 Admission 2026 मेरिट लिस्ट कहां से देखें?

जैसा कि उपरोक्त बताए गए विवरण के अनुसार केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 की पहली प्रोविजनल लिस्ट 9 अप्रैल 2026 को जारी हो चुकी है तो मेरिट लिस्ट में अपने बच्चे का नाम देखने के लिए KVS की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in, admission.kvs.gov.in या आपने जिस केंद्रीय विद्यालय के लिए आवेदन किया है उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख पाएंगे। क्योंकि केवीएस की यही अच्छी बात है कि हर स्कूल अपनी अलग-अलग मेरिट लिस्ट भी जारी करता है।

KVS Class 1 Admission 2026 List
KVS Class 1 Admission 2026 List: यहां से देखें केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 की पहली प्रोविजनल लिस्ट में नाम

कैसे देखें KVS Class 1 Admission 2026 की प्रोविजनल लिस्ट में नाम?

  1. KVS द्वारा जारी प्रोविजनल लिस्ट में अपने बच्चे का नाम देखने के लिए अपने मोबाइल पर ही पहले केंद्रीय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
  2. होम पेज पर उपलब्ध Announcements या Academic सेक्शन में जाएं।
  3. वहां पर आपको KVS Class 1 Provisional Selection List 2026 या Lottery Result 2026 का लिंक दिखाई देगा।
  4. आपको क्लिक करना है, और मांगी गई डिटेल्स का चयन कर सर्च पर क्लिक करें।
  5. अब सूची एक PDF फ़ाइल के रूप में खुलेगी। अपने बच्चे का रजिस्ट्रेशन नंबर (Ctrl+F) का इस्तेमाल कर देख सकते हैं।

Kendriya Vidyalaya Lottery Result Link

KVS Admission 2026 की प्रक्रिया: किसे मिलेगा पहला मौका 

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए पहला मौका उन लोगों को मिलता है जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। इसलिए सरकार के RTE (Right to Education) के तहत 25% सीटें आरक्षित होती है। इसके अलावा केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को सबसे पहला मौका मिलता है। उसके बाद बची हुई सीटों पर चयन किया जाता है। यदि पहली लिस्ट में नाम नहीं आता है या WL 10 जैसा लिखा है तो परेशान ना हों अगली लिस्ट का इंतजार करें।

इसे भी पढ़ें: PSEB 5th 8th Class Result 2026: यहां से चेक करें पंजाब बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट

KVS Class 1 Admission 2026: जरूरी डॉक्यूमेंट

यदि आपके बच्चे का नाम मेरिट लिस्ट में आ जाता है तो आप बिना देरी किए हुए निम्नलिखित जरूरी कागजात (Documents) की मूल प्रति तैयार करके रखें:

  • बच्चे की नई फोटो
  • कैटिगरी सर्टिफिकेट
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं तो सर्विस सर्टिफिकेट
  • बच्चे का मेडिकल रिपोर्ट
  • केंद्रीय विद्यालय द्वारा मांगा गया अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट

KVS Class 1 Admission List 2026: यदि लिस्ट में नाम ना आए तो क्या करें?

जैसा कि हमने बताया की केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया आरक्षण नियमों को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी तरीके से होती है। इसमें अलग-अलग कैटेगरी के छात्रों के लिए सीटें निर्धारित होती है। हालांकि यदि पहली लिस्ट में नाम नहीं आता है तो दूसरी लिस्ट का इंतजार करें और उसमें भी नहीं आता तो तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी करता है जिसके जरिए खाली सीटों को भरा जाता है।

Leave a Comment