GSEB SSC HSC Result 2026 Kab Aayega, GSEB Result Date 2026, Gujarat Board 10th 12th Result 2026, GSEB Result 2026 Kaise Check Kare जैसे कई सवालों के जवाब गुजरात बोर्ड के लाखों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को है। इसलिए यहां इस लेख में गुजरात बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 से जुड़ी हर जरूरी अपडेट दी गई है। इस साल गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) द्वारा फरवरी और मार्च 2026 के बीच परीक्षा का आयोजन किया गया था।
अब जो छात्र परीक्षा में सम्मिलित थे उन्हें अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि GSEB SSC, HSC Result 2026 अप्रैल के अंतिम हफ्ते या मई के पहले सप्ताह में जारी होगा। ऐसे में आप अपने रोल नंबर (Roll Number) के साथ तैयार रहें जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा यहां बताए गए 3 आसान तरीके से सबसे पहले आप अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
Gujarat Board 10वीं 12वीं परीक्षा की तारीखें क्या थी?
इस साल गुजरात बोर्ड की परीक्षाएं 26 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी। बीच में कुछ छुट्टियां और त्योहारों के कारण बोर्ड ने टाइम टेबल में बदलाव किया था। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त हुई, जबकि कक्षा 12वीं साइंस की परीक्षाएं 16 मार्च तक चली थी। इस बार परीक्षा में करीब 15 लाख छात्रों के शामिल होने की अपडेट मिली है। आप नीचे पेज पर रिजल्ट जारी होने की अपडेट, चेक करने का आसान तरीका, पासिंग मार्क्स और ग्रेडिंग सिस्टम को ध्यान पूर्वक देख लें।
कब आएगा GSEB SSC HSC Result 2026? Latest Update
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्रों के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बोर्ड के रुझानों और मीडिया रिपोर्ट्स से मिली लेटेस्ट अपडेट के अनुसार SSC (10th) और HSC (12th) की उत्तरकॉपियों के मूल्यांकन का काम अंतिम चरण में है। ऐसे में उम्मीद है की रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई 2026 के पहले सप्ताह में आएगा।
आपको बता दें कि करीब हर साल सबसे पहले GSEB 12th Science Result जारी होता है। उसके बाद GSEB 10th (SSC) Result और अंत में GSEB 12th Arts & Commerce Result। हालांकि बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। जैसे ही अपडेट आता है हम यहां पर अपडेट देंगे आप OfficialMarg के Board Results सेक्शन में जाकर चेक कर सकते हैं।
गुजरात बोर्ड पासिंग मार्क्स और ग्रेडिंग सिस्टम
GSEB SSC (10th) या HSC (12th) परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में काम से कम 33% अंक प्राप्त करना होता है इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के अंक शामिल होते हैं। नीचे टेबल में ग्रेड, मार्क्स और विवरण देख सकते हैं:
| ग्रेड | अंक (Marks) | विवरण |
| A1 | 91 – 100 | उत्कृष्ट (Exceptional) |
| A2 | 81 – 90 | बहुत अच्छा |
| B1 | 71 – 80 | अच्छा |
| C1 | 51 – 60 | संतोषजनक |
| D | 33 – 40 | केवल पास |
गुजरात बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कैसे देखें? आसान तरीका
GSEB SSC HSC Result चेक करना बहुत आसान है, यहां हमने नीचे रिजल्ट चेक करने का 3 आसान तरीका बताया है। जिसे फॉलो कर आप अपना स्कोरकार्ड बड़ी आसानी से चेक कर पाएंगे:
1. आधिकारिक वेबसाइट (gseb.org) से
- रिजल्ट चेक करने के लिए पहले अपने मोबाइल के ब्राउज़र से बोर्ड की वेबसाइट खोलें।
- होम पेज पर Result टैब पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा अपना 6 या 7 अंकों का सीट नंबर दर्ज करें।
- फिर Go बटन पर क्लिक करें आपका स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर होगा।
2. WhatsApp पर पाएं GSEB Result
- गुजरात बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है आप अपने फोन में 6357300971 सेव कर लें।
- और इसी नंबर पर अपना Seat Number लिखकर मैसेज भेज दें।
- आपके मैसेज भेजते ही आपको अपना विषयवार रिजल्ट मिल जाएगा।
3. SMS के जरिए चेक करें रिजल्ट, ऑफलाइन तरीका
- यदि आपके पास इंटरनेट नहीं है तो आप ऑफलाइन रिजल्ट के लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
- और नए मैसेज बॉक्स में 10वीं के लिए टाइप करें: GJ10S स्पेस Seat Number और 12वीं के लिए टाइप करें GJ12S स्पेस Seat Number
- और फिर इस मैसेज को 56263 पर भेज दें, कुछ ही सेकंड्स में रिजल्ट मैसेज के रूप में आ जाएगा।
गुजरात बोर्ड 10वीं/12वीं रिजल्ट चेक करने के बाद क्या करें?
आपको इस जानकारी से अवगत करा दें कि ऑनलाइन रिजल्ट केवल तत्काल जानकारी के लिए है, इसे आधिकारिक दस्तावेज नहीं माना जाता है। इसलिए रिजल्ट जारी होने के लगभग 10 से 15 दिनों बाद बोर्ड आपके स्कूलों में ओरिजिनल मार्कशीट (Original Marksheet) भेज देगा। आप अपने स्कूल जाकर अपनी ओरिजिनल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे। यदि एक या दो विषयों में 33% अंक से कम है तो उसके लिए बोर्ड जून में सप्लीमेंट्री परीक्षा (Supplementary Exam) 2026 आयोजित करेगा आप इसके लिए आवेदन करें।
इसे भी पढ़ें–
अभी देखें UP Board 10th 12th Result Date 2026: अप्रैल में ही जारी होगा रिजल्ट
Navodaya Class 9th 11th Result 2026: चेक करें नवोदय विद्यालय 9वीं 11वीं प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट