यहां से चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट: Bihar Board Inter Result 2026

Bihar Board Inter Result 2026: बिहार बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट (12th) की परीक्षा 2026 का रिजल्ट महज कुछ ही दिनों में जारी होने वाला है। सबसे पहले इंटर यानी 12वीं का रिजल्ट आएगा, उसके बाद मैट्रिक (10वीं) रिजल्ट जारी होगा। ऐसे में जो छात्र बोर्ड परीक्षा दिए हुए हैं उन्हें अब अपना रिजल्ट चेक करने के लिए Roll Number के साथ तैयार रहना है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की पिछले साल की भांति इस साल भी सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी करने की तेजी से तैयारी में है।

छात्रों की उत्तरकापियों की जांच के बाद अब जो छात्र बिहार बोर्ड में अपना नाम टॉप 10 लिस्ट में रखने वाले हैं यानी टॉपर लिस्ट में शामिल होने वाले हैं उनका वेरिफिकेशन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है, जिसके बाद आधिकारिक तौर पर BSEB Bihar Board Result 2026 की घोषणा कर दी जाएगी।

अगर आप भी बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2026 में शामिल हुए थे तो आपको रिजल्ट जारी होने की लेटेस्ट अपडेट, कहां से कैसे रिजल्ट चेक करें? और पिछले साल कब जारी हुए थे बिहार बोर्ड के रिजल्ट जैसे जरूरी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 कब से कब तक चली? तारीख

जो छात्र बोर्ड परीक्षा दे चुके होते हैं, अक्सर वो भूल जाते हैं कि हमारी परीक्षाएं कब से कब तक हुई थी। तो यादगार बने रहना भी जरूरी है, क्योंकि यह परीक्षा आपको भविष्य में आगे शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाती है। जो विभिन्न नौकरियों में आपसे यही मार्कशीट, सर्टिफिकेट मांगी जाती है। तो इस साल 2026 में बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी।

परीक्षा दो पाली में सुबह 9:30 से 12:45 बजे और दूसरी पाली 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित थी। शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा की उत्तर कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है, और रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार है।

Bihar Board Inter Result 2026
Bihar Board Inter Result 2026

Bihar Board Inter Result 2026 Date: किस तारीख तक आएगा रिजल्ट? 

BSEB की ओर से तेजी से कक्षा 12वीं की परीक्षाओं की कॉपियों की चेकिंग पूरी करने के बाद अब टॉपर्स का वेरिफिकेशन, इंटरव्यू पूरा करने वाला है। जिस तरह से बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी में लगा है। उम्मीद है कि Bihar Board Inter Result 2026 इसी सप्ताह (25 मार्च तक) जारी करेगा। हालांकि रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय की जानकारी के लिए बोर्ड 24 घंटे पहले आधिकारिक तौर पर घोषणा कर सकता है।

पिछ्ले साल कब आया था Bihar Board 12th Result?

पिछले साल यानी 2025 में बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च को जारी किया गया था। जिसमें विज्ञान स्ट्रीम से प्रिया जायसवाल, कॉमर्स से रोशनी कुमारी और आर्ट्स स्ट्रीम से अंकिता कुमारी और साकिब शाह ने टॉप किया था।

इसे भी पढ़ें: Bihar Board 10th 12th Result 2026: खुशखबरी! जारी होने जा रहा बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, ये रही लेटेस्ट अपडेट

कहां से चेक करें Bihar Board 12th Result 2026? (Official Website)

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए या जानकारी के लिए किसी भी इधर-उधर या किसी भी फर्जी वेबसाइट पर भटकने की जरूरत नहीं है। बोर्ड की निम्नलिखित ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक किया जा सकता है:

  • secondary.biharboardonline.com
  • biharboardonline.com
  • results.biharboardonline.com
  • biharboardonline.bihar.gov.in

How to Check BSEB 12th Result 2026? स्टेप बाय स्टेप आसान तरीका

  1. सर्वप्रथम अपने मोबाइल के ब्राउजर में आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in खोलें।
  2. होम पेज पर Bihar Board Inter (12th) Result 2026 लिंक खोजकर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा जिसमें आपको लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल नंबर या रोल कोड दर्ज करना है।
  4. उसके बाद View/Submit बटन पर क्लिक करना है।
  5. इतना करते ही आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट खुलकर आ जाएगी।
  6. रिजल्ट में अपना स्कोर देखते हुए आगे के लिए प्रिंट निकाल कर रख लेना है।

Bihar Board Inter Topper List 2026 And Award

जान लें कि बिहार बोर्ड रिजल्ट के साथ ही मेधावी छात्रों की लिस्ट (Topper Students List) और पास प्रतिशत भी जारी करता है। आप इसे भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। वहीं पुरस्कार की बात करें तो बिहार राज्य में 12वीं में पहला स्थान पाने वाले टॉपर को 2 लाख रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाता है। ऐसे ही दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्रों को भी बोर्ड की ओर से विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

Leave a Comment