Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने की आ गई अपडेट, अपना Roll Number रखें तैयार

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड से 10वीं की परीक्षा 2026 दिए हुए लाखों छात्रों के रिजल्ट को लेकर बड़ी सूचना है। राजस्थान बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से जल्द ही रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर दी गई है। छात्रों को कहा गया है कि अपना Roll Number तैयार रखें। आपको अवगत करा दें इस वर्ष 10वीं बोर्ड की परीक्षा 12 से 28 फरवरी 2026 तक राज्य में कई निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी।

इस बार परीक्षा में करीब 10 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज किए हैं। अब इन सभी छात्रों का रिजल्ट इसी सप्ताह कभी भी घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट की घोषणा होते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे।

बता दें रिजल्ट के साथ राज्य में सबसे ज्यादा नंबर पाने वाले यानी टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। यदि आप भी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे तो आप रिजल्ट जारी होने की तिथि, चेक करने का तरीका और पिछले साल कब, कैसा रहा था RBSE 10th का रिजल्ट यहां देख सकते हैं।

Rajasthan Board 10th Result 2026: Overview

बोर्ड का नामराजस्थान बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE)
सत्र2025-26
कक्षाहाईस्कूल (10वीं)
कुल छात्रों की संख्या10,68,078
परीक्षा तिथि12 से 28 फरवरी 2026 तक
रिजल्ट जारी होने की तिथि23 मार्च 2026 (संभावित)
रिजल्ट चेक करने का मोड ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटrajeduboard.rajasthan.gov.in
Rajasthan Board 10th Result 2026
Rajasthan Board 10th Result 2026

Rajasthan Board 10th Result 2026 Latest Update

RBSE 10th Result Date 2026 Update: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा के लिए इस बार 10 लाख 68 हजार 78 छात्र पंजीकृत थे। RBSE की बोर्ड परीक्षा अब साल भर में दो बार आयोजित करने का नियम लागू किया है। पहली परीक्षा फरवरी में और दूसरी परीक्षा मई में आयोजित करेगा। बोर्ड सत्र को सही समय पर शुरू करना चाहता है, इसलिए इस बार रिजल्ट जल्द ही जारी करने का प्रयास कर रहा है। बताया जा रहा है कि 24 मार्च तक 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि अपना रोल नंबर तैयार रखें और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

कैसे चेक करें Rajasthan Board 10th Result 2026?

आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको 10th रिजल्ट का लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही लॉगिन डिटेल्स मांगेगा, जिसमें आपको अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करना है। इतना करते ही 10वीं रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा। अपनी मार्कशीट चेक करें और आगे के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

पिछले साल कब आया था Rajasthan Board 10th Result और कैसा रहा था?

पिछले साल 2025 की बात करें तो 10वीं का रिजल्ट 28 मई 2025 को जारी किया गया था। पिछली बार राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 71 हजार 460 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। और परीक्षा में कुल 93.60 फीसदी छात्र पास हुए थे। लड़कों का पास प्रतिशत 93.16 फीसदी रहा था। वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 94.08 फीसदी देखा गया था। अब इस बार देखना है कि कितने फीसदी रिजल्ट में बढ़ोतरी होती है।

इसे भी पढ़ें: RBSE 5th 8th Result Date 2026: राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट पर आई खुशखबरी, इस तारीख को जारी होगी मार्कशीट!

Rajasthan Board 10th Class Marksheet 2026

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद आपको पहले प्रोविजिनल मार्कशीट देखने को मिलेगी। ओरिजिनल मार्कशीट आपको अपने स्कूल से रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद प्राप्त करनी होगी। जिसका उपयोग आगे के लिए एडमिशन या नौकरी के लिए कर सकेंगे। मार्कशीट में निम्नलिखित डीटेल्स दर्ज होंगी, जिन्हें आपको चेक करना जरूरी है:

  • उम्मीदवार का नाम
  • Roll Number
  • माता पिता का नाम
  • स्कूल का नाम
  • छात्र द्वारा चयनित विषय
  • विषयवार अंक
  • कुल प्राप्त अंक
  • ओवर ऑल ग्रेड
  • पास/फेल स्थिति

Leave a Comment