India Post GDS 1st Merit List 2026: जारी हो गई पहली मेरिट लिस्ट, यहां देखें अपना नाम और डायरेक्ट लिंक

India Post GDS 1st Merit List 2026: भारतीय डाक विभाग (India Post) में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) बीपीएम (BPM) और एबीपीएम (ABPM) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किए हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। डॉक विभाग द्वारा 28,636 पदों के लिए आयोजित की गई इस भर्ती प्रक्रिया की पहली मेरिट लिस्ट (1st Merit List) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो गई है।

यदि आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है और अपने 10वीं की मेरिट के आधार पर चयन की उम्मीद कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण है। यहां हम आपको मेरिट लिस्ट जारी होने की अपडेट, चेक करने का तरीका, संभावित कट ऑफ और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

India Post GDS Recruitment 2026: Overview

विभाग का नामइंडिया पोस्ट (भारतीय डाक विभाग)
पद का नामग्रामीण डाक सेवक (GDS/BPM/ABPM)
कुल पद28,636
चयन प्रक्रिया10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट
रिजल्ट का मोडऑनलाइन (सर्किल वार PDF)
आधिकारिक वेबसाइटindiapostgdsonline.gov.in

India Post GDS 1st Merit List 2026 Release Date

भारतीय डाक विभाग द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए आवेदन किए हुए लाखों उम्मीदवार को बेसब्री से रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो गया है। क्योंकि हर बार देखा जाता है कि विभाग आवेदन खत्म होने के 20 से 25 दिनों के अंदर रिजल्ट यानी GDS की पहली चयन सूची (Shortlisted Candidates List) जारी कर देता है। ताजा अपडेट के मुताबिक मार्च 2026 के पहले सप्ताह में मेरिट लिस्ट पोर्टल पर जारी हो गई है। आपको सलाह है कि यहां बताए गए तरीके से आसानी से देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Bihar Board 10th 12th Result 2026: खुशखबरी! जारी होने जा रहा बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, ये रही लेटेस्ट अपडेट

India Post GDS 1st Merit List 2026 कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद आप नीचे दिए गए इन आसान चरणों का पालन करके अपना नाम चेक कर सकते हैं:

  1. वेबसाइट पर जाएं: पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiaposgdsonline.gov.in पर विजिट करें।
  2. कैंडीडेट्स कॉर्नर: होम पेज पर बांई ओर Candidates Corner देखें।
  3. मेरिट लिस्ट लिंक: यहां आपको GDS Online Engagement Schedule -1 Jan 2026 Shortlisted Candidates का विकल्प दिखेगा।
  4. राज्य चुनें: अपने संबंधित राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और राजस्थान आदि पर क्लिक करें।
  5. PDF डाउनलोड करें: क्लिक करते ही आपके सर्कल की मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगी।
  6. नाम सर्च करें: PDF खोलें और Ctrl+F दबाकर अपना Registration Number या नाम सर्च करें।

GDS 1st Merit List Cut Off 2026

India Post GDS 1st Merit List Expected Cut Off Marks: आपको बता दें कि GDS भर्ती में कट ऑफ काफी अधिक रहती है, खासकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में हर बार देखा जाता है। इस साल का अनुमानित कट ऑफ कुछ इस प्रकार रह सकता है:

श्रेणीअनुमानित कट ऑफ 2026
सामान्य श्रेणी (UR)92% से 98%
ओबीसी (OBC)88% से 95%
ईडब्ल्यूएस (EWS)85% से 92%
एससी (SC)82% से 90%
एसटी (ST)78% से 85%
दिव्यांग (PwBD)65% से 80%

नोट: हालांकि कुछ ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्र सर्कल में कट ऑफ 80% से नीचे भेज सकती है। इसलिए कम प्रतिशत वाले छात्र भी दूसरी और तीसरी लिस्ट का इंतजार जरूर करें।

India Post GDS 1st Merit List 2026 Direct Link

India Post GDS Document Verification 

भारतीय डाक विभाग (India Post) की तरफ से पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद यदि आपका नाम आता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपकी नौकरी पक्की हो गई है। शॉर्टलिस्टेड में नाम होने के बाद आपको दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया से गुजरना होगा। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद आपको लगभग 10 से 15 दिन का समय मिलेगा। आपको इन जरूरी दस्तावेजों की सूची तैयार रखना है:

  1. 10वीं की ओरिजिनल मार्कशीट और बोर्ड सर्टिफिकेट।
  2. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो – OBC/SC/ST/EWS)।
  3. निवास प्रमाण पत्र।
  4. आधार कार्ड या कोई वैध पहचान पत्र।
  5. मेडिकल सर्टिफिकेट (सरकारी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा)।
  6. पंजीकरण फॉर्म की प्रिंटआउट और पासपोर्ट साइज फोटो।

क्या GDS की दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट भी आएगी?

जी हां! इंडिया पोस्ट आम तौर पर कई मेरिट लिस्ट जारी करता है, पिछली बार 6 मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। यदि पहली मेरिट लिस्ट के उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल नहीं होते या रिजेक्ट हो जाते हैं तो खाली पदों के लिए 2nd, 3rd और कभी-कभी 6th मेरिट लिस्ट भी निकाली जाती है। इसलिए अगर पहली मेरिट लिस्ट में आपका नाम नहीं आता है तो निराश ना हो, अगली मेरिट लिस्ट का इंतजार करें।

Leave a Comment