RRB NTPC City Slip Admit Card 2026: सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, Admit Card यहाँ से करें डाउनलोड (CEN 06/2025)

RRB NTPC City Slip Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने उन लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म कर दिया है जो NTPC Graduate Level Bharti 2026 के लिए आवेदन किया है। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर CEN 06/2025 के तहत ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए CBT 1 परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। साथ ही एडमिट कार्ड जारी करने की अपडेट भी दे दिया है। बता दें नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल की इस भर्ती की परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित होगी। इस भर्ती के जरिए स्टेशन मास्टर और गुड्स गार्ड जैसे पदों पर कुल 5810 रिक्तियों की पूर्ति की जाएगी।

यदि आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है तो अब आप जान सकतें हैं कि आपकी परीक्षा किस शहर में और किस तारीख को होगी। साथ ही परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) कब से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां लेख में सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक उपलब्ध किया गया है। साथ ही परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।

RRB NTPC परीक्षा का पूरा शेड्यूल (CEN 06/2025)

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी की गई नवीनतम अपडेट के अनुसार एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भारती की परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 16 मार्च 2026 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी। यह परीक्षा कई चरणों और शिफ्टों में आयोजित की जा रही है। आपको सलाह है कि आप अपनी परीक्षा तिथि और समय की जानकारी अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज विवरण को देखकर परीक्षा में शामिल हों। परीक्षा से पहले परीक्षा तिथि और शिफ्ट के समय की जानकारी के लिए तुरंत सिटी स्लिप डाउनलोड कर चेक कर लें।

image

RRB NTPC City Slip Out Admit Card Release Date

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एनटीपीसी परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। ध्यान रहे की सिटी इंटीमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, यह केवल आपकी परीक्षा तिथि और शहर की जानकारी के लिए है। रेलवे भर्ती बोर्ड के नियम अनुसार एडमिट कार्ड आपकी परीक्षा तिथि से ठीक 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। जैसे आपकी परीक्षा 16 मार्च को है तो आपका एडमिट कार्ड 12 मार्च को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। बता दें आपके एडमिट कार्ड पर में ही परीक्षा केंद्र का नाम और सटीक पता दिया रहेगा।

इसे भी पढ़ें: India Post GDS 1st Merit List 2026: जारी हो गई पहली मेरिट लिस्ट, यहां देखें अपना नाम और डायरेक्ट लिंक

RRB NTPC City Slip Admit Card कैसे डाउनलोड करें? (Step By Step Guide)

सिटी इंटीमेशन स्लिप या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट: सबसे पहले अपने संबंधित रीजनल RRB (जैसे RRB Allahabad, Mumbai, Patna, आदि) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर “CEN 06/2025 – RRB NTPC City Slip/ Admit Card वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन विवरण: अब अपना पंजीकरण नंबर (Registration Number) और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।
  4. सबमिट करें: ‘Login’ बटन पर क्लिक करते ही आपकी एग्जाम सिटी स्लिप/ एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगी।
  5. प्रिंटआउट: इसे आगे के लिए डाउनलोड कर लें या इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

RRB NTPC City Slip Admit Card 2026 Direct Link

SC/ST उम्मीदवारों के लिए मुफ्त यात्रा पास

आपने देखा होगा कि रेलवे भर्ती परीक्षा में सेंटर बहुत दूर-दूर तक भेजे जाते हैं किसी का 200 किमी तो किसी का 300 किमी तक तो ऐसी स्थिति में रेलवे उन उम्मीदवारों को मुक्त रेल यात्रा पास (Free Travel Authority) की सुविधा देता है जो SC/ST वर्ग से हैं। यह पास भी सिटी स्लिप के साथ ही डाउनलोड कर सकते हैं। यात्रा के दौरान उम्मीदवारों को अपना मूल जाति प्रमाण पत्र (Original Caste Certificate) और एक फोटो आईडी साथ रखना होगा।

परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

परीक्षा के दिन आपको किसी प्रकार की असुविधा या परेशानी ना हो, इसके लिए ये डॉक्यूमेंट्स अपने साथ जरूर लेकर जाएं:

  • ई-कॉल लेटर (Admit Card): प्रिंटेड कॉपी।
  • फोटो पहचान पत्र: आधार कार्ड (मूल प्रति), वोटर आईडी या पैन कार्ड।
  • पासपोर्ट साइज फोटो: कम से कम एक वही फोटो जो आवेदन में लगाई गई थी।
  • आधार बायोमेट्रिक: परीक्षा केंद्र पर आधार आधारित बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन होगा, इसलिए आधार कार्ड अनिवार्य है।

RRB NTPC CBT 1 परीक्षा का पैटर्न 2026

RRB NTPC CBT 1 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए आपको 90 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में 1/3 की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी, इसलिए आपको गलत उत्तर देने से बचना है। इसमें निम्नलिखित विषयों से सवाल पूछे जाएंगे:

जनरल अवेयरनेस40 प्रश्न
गणित (Mathematics)30 प्रश्न
सामान्य बुद्धि एवं तर्क (Reasoning)30 प्रश्न

Leave a Comment