Navodaya Class 9th 11th Result 2026: चेक करें नवोदय विद्यालय 9वीं 11वीं प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट

Navodaya Class 9th 11th Result 2026: जैसा कि नवोदय विद्यालय कक्षा 9 और 11 की लेटरल एंट्री चयन परीक्षा (LEST) 2026 का रिजल्ट चेक करने का समय आ गया है। बताया जा रहा है कि नवोदय विद्यालय समिति (NVS) JNVST Class 9th 11th Result 2026 अब किसी भी समय जारी कर सकता है। ऐसे में यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे तो रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर तैयार रखें।

जैसे ही रिजल्ट की घोषणा होती है आप तुरंत एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर चेक कर सकें। हालांकि हमने इस लेख में नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं व 11वीं के रिजल्ट जारी होने की अपडेट, चेक करने का आसान तरीका, और डायरेक्ट लिंक उपलब्ध किया है। जिससे आपको रिजल्ट चेक करने में कोई समस्या नहीं होगी।

बता दें नवोदय समिति ने दोनों कक्षाओं की बची हुई खाली सीटों पर एडमिशन देने के लिए इस बार प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी 2026 को एक ही शिफ्ट में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक किया था। अब इस प्रवेश परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को एडमिशन का मौका मिलेगा। लेकिन इसके लिए छात्र के पास जरूरी कागजात होने चाहिए जिसकी डिटेल्स में जानकारी भी इस पेज पर मौजूद है।

Navodaya Class 9th 11th Result 2026: Overview

संचालक निकायनवोदय विद्यालय समिति (NVS)
परीक्षा का नामजवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026
कक्षा9वीं और 11वीं (लेटरल एंट्री)
परीक्षा तिथि7 फरवरी 2026
रिजल्ट की DateToday
नवोदय रिजल्ट चेक करने की ऑफिसियल वेबसाइटhttps://www.navodaya.gov.in/

Navodaya Class 9th 11th Result 2026 Latest Update

JNVST Class 9th 11th Result Date 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 9 और 11 की चयन परीक्षा कराने के बाद अब रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार है। पिछले साल के रुझानों व विभिन्न मीडिया स्रोत से मिल रही लेटेस्ट अपडेट के अनुसार Navodaya Class 9th 11th Result 2026 आज या कल में घोषित होगा। हालांकि अभी समिति ने रिजल्ट की निश्चित तिथि और टाइम की घोषणा नहीं की है। जैसे ही रिजल्ट जारी होता है आप अपने रोल नंबर व जन्मतिथि की मदद से इसे आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

Navodaya Class 9th 11th Result 2026
Navodaya Class 9th 11th Result 2026: चेक करें नवोदय विद्यालय 9वीं 11वीं प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट

इसे भी पढ़ें: Navodaya Class 6 Waiting List 2026: नवोदय वेटिंग लिस्ट से एडमिशन पाने का पूरा प्रोसेस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

कैसे चेक करें Navodaya Vidyalaya Class 9th 11th Result 2026?

नवोदय विद्यालय द्वारा जारी होने वाले रिजल्ट को चेक करना बहुत ही आसान है। रिजल्ट चेक करने का आसन स्टेप यहां नीचे दिया गया है जिसे फॉलो कर आप अपना परिणाम चेक कर सकते हैं:

  • स्टेप 1: नवोदय रिजल्ट चेक करने के लिए आप अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र में जाकर NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in खोलें।
  • स्टेप 2: होम पेज पर ही आपको एक पापा विंडो या लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में Click Here to Check Result of Class IX/XI LEST 2026 का लिंक दिखाई देगा।
  • स्टेप 3: आप उस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • स्टेप 4: लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर Submit/View Result बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: बस इतना काम करते ही चयन स्टेटस (Selection Status) आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • स्टेप 6: अपना परिणाम चेक करें और आगे के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Navodaya Class 9th 11th Result 2026 Link

Navodaya Class 9th Result 2026Click Here
Navodaya Class 11th Result 2026Click Here

रिजल्ट के बाद एडमिशन के लिए लगने वाले डॉक्यूमेंट्स

नवोदय विद्यालय समिति NVS द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आपका नाम मेरिट सूची में है तो यह मत समझ लेना कि आपका एडमिशन हो जाएगा। बता दें जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए सबसे जरूरी वहां मांगे गए दस्तावेज (Documents) का होना जरूरी है। हर साल कई छात्र इस कारण से प्रवेश नहीं ले पाते हैं क्योंकि वो जरूरी डॉक्यूमेंट नहीं दे पाते हैं। NVS रिजल्ट में चयनित छात्रों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाएगा जिसमें आपके पास मुख्य रूप से निम्न कागजात का होना जरूरी है:

  • कक्षा 8वीं की मार्कशीट (कक्षा 9 में एडमिशन के लिए) व कक्षा 10 की मार्कशीट (कक्षा 11 में एडमिशन के लिए)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • यदि आप एससी, एसटी, ओबीसी श्रेणी से हैं तो जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • यदि आप ग्रामीण कोटे से आवेदन किया है तो ग्रामीण क्षेत्र का प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • हाल ही की फोटो
  • अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट समिति मांग सकता है

Leave a Comment