Kendriya Vidyalaya Admission 2026: KVS Class 1 व बाल वाटिका के एडमिशन के लिए अभी करें आवेदन, जानें कब आएगी पहली लिस्ट

Kendriya Vidyalaya Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चे का एडमिशन दिलाने की चाह रखने वाले माता-पिता व अभिभावकों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए Class 1 और बाल वाटिका 1, 2 व 3 में एडमिशन के लिए आवेदन से लेकर प्रोविजनल लिस्ट जारी करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन 20 मार्च से शुरू कर दिया गया है और आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

अगर आप भी अपने बच्चे का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है बिना देरी करते हुए पूरी तैयारी के साथ अभी बच्चे का एडमिशन फॉर्म 2026 ऑनलाइन भर दें। KVS Class 1 या KVS Bal Vatika के लिए आवेदन KVS की ऑफिशियल वेबसाइट admission.kvs.gov.in पर कर सकते हैं।

लेकिन ध्यान रहे संगठन की ओर से छात्र की निर्धारित की गई आयु सीमा से ज्यादा आपके बच्चे की उम्र नहीं होनी चाहिए। यहां आवेदन करने से लेकर एडमिशन तक की पूरी जानकारी दी गई आप पहले यह लेख ध्यानपूर्वक पढ़ लें, फिर नीचे बताए गए तरीके व लिंक से आवेदन कर सकते हैं।

Kendriya Vidyalaya Admission 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू (कक्षा 1 और बाल वाटिका)20 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि02 अप्रैल 2026 (रात 11:59 बजे)
पहली प्रोविजनल चयन सूची (बाल वाटिका)08 अप्रैल 2026
पहली प्रोविजनल चयन सूची (कक्षा 1)09 अप्रैल 2026
दूसरी चयन सूची16 अप्रैल 2026
तीसरी चयन सूची (यदि सीटें खाली रहीं)21 अप्रैल 2026

KVS Class 1 व बाल वाटिका के लिए उम्र क्या होनी चाहिए?

अगर आप एडमिशन के लिए आवेदन कर रहे हैं तो यहां बताई गई उम्र सीमा से अधिक आपके बच्चे की उम्र नहीं होनी चाहिए। क्योंकि आयु इससे ज्यादा या कम होने पर आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने साफ कहा है कि कक्षा 1 में एडमिशन के लिए छात्र की उम्र 31 मार्च 2026 तक न्यूनतम 6 वर्ष व अधिकतम 8 वर्ष हो।

वहीं, बाल वाटिका 1 के लिए न्यूनतम आयु 3 वर्ष, बाल वाटिका 2 के लिए न्यूनतम उम्र 4 से 5 वर्ष और बाल वाटिका 3 के लिए आयु न्यूनतम 5 वर्ष एवं अधिकतम 6 वर्ष होनी चाहिए। यह 31 मार्च 2026 के अनुसार निर्धारित होगी।

Kendriya Vidyalaya Admission 2026
Kendriya Vidyalaya Admission 2026: KVS Class 1 व बाल वाटिका के एडमिशन के लिए अभी करें आवेदन

Kendriya Vidyalaya में एडमिशन की पहली लिस्ट कब आएगी?

जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि KVS ने रजिस्ट्रेशन से लेकर प्रोविजनल लिस्ट जारी करने की तिथि तक का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यदि आप आवेदन पूरा कर लेते हैं तो केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से बाल वाटिका 1, 2 व 3 के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट 8 अप्रैल को और कक्षा 1 के लिए 9 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी। उसके बाद दूसरी लिस्ट 16 अप्रैल को जारी की जाएगी। इसके बाद यदि सीटें खाली रहती हैं तो तीसरी लिस्ट 21 अप्रैल 2026 को जारी कर दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:

Navodaya Class 6 Waiting List 2026: नवोदय वेटिंग लिस्ट से एडमिशन पाने का पूरा प्रोसेस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

यहां से चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट: Bihar Board Inter Result 2026

Kendriya Vidyalaya Admission 2026: आवेदन कैसे करें? आसान तरीका

यदि आप भी एक पैरेंट्स या अविभावक हैं और अपने बच्चे का एडमिशन कराना चाहते हैं तो बिना देरी किए यहां बताए गए आसान तरीके को फॉलो करते हुए आवेदन कर सकते हैं:

  1. आवेदन के लिए सर्वप्रथम KVS की ऑफिशियल वेबसाइट admission.kvs.gov.in खोलें।
  2. होम पेज पर उपलब्ध Login/Register पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई जरूरी डिटेल्स जैसे बच्चे का नाम, जन्मतिथि, माता पिता का नाम आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
  4. रजिस्ट्रेशन करते ही आपको एक यूनिक लॉगिन कोड प्राप्त होगा।
  5. लॉगिन कोड, बच्चे की जन्मतिथि, और मोबाइल नंबर की मदद से पुनः लॉगिन करें।
  6. फिर आवश्यक जानकारी दर्ज करते हुए अपनी पसंद के 3 केंद्रीय विद्यालय का चयन करें।
  7. मांगी गई जरूरी दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  8. जब पूरी डीटेल्स सेव करने के बाद अंत में आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा तो उसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
KVS Admission 2026 Notification LinkClick Here
KVS Admission 2026 Apply LinkClick Here
KVS Official LinkClick Here

Kendriya Vidyalaya में एडमिशन के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स लगते हैं?

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन लेने के दौरान आपके पास महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी है, अन्यथा एडमिशन नहीं दिया जाता है। ऐसे में आप अपने बच्चे के एडमिशन के लिए इन दस्तावेजों को तैयार करके रखें:

  • बच्चे का ओरिजिनल डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट।
  • निवास प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का सर्विस सर्टिफिकेट, जिसमें पिछले 7 सालों के ट्रांसफरों की संख्या हो। (यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं)
  • बच्चे की 2 पासपोर्ट साइज फोटो।
  • OBC, SC या ST कैटिगरी सर्टिफिकेट
  • माता पिता का आधार कार्ड

Kendriya Vidyalaya में एडमिशन के लिए आरक्षण

जानकारी के लिए बता दें केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 से लेकर 8 तक के एडमिशन के लिए कोई लिखित प्रवेश परीक्षा नहीं होती है। एवं RTE (Right to Education) के तहत 25% सीटों के आरक्षण का नियम लागू होता है। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27%सीटें, अनुसूचित जाति (SC) को 15% और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 7.5% सीटें आरक्षित हैं। केंद्रीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के लिए कक्षा 1, 2 और 3 में प्रत्येक सेक्शन छात्रों की ऊपरी सीमा 40 निर्धारित की गई है।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आवेदन कब तक होगा?

केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 व बाल वाटिका के लिए आवेदन 2 अप्रैल 2026 तक लिया जाएगा।

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की पहली लिस्ट कब जारी होगी?

केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका एडमिशन की पहली लिस्ट 8 एवं कक्षा 1 के लिए 9 अप्रैल 2026 को जारी होगी।

Leave a Comment