GDS Second Merit List 2026: भारतीय डाक विभाग (India Post) द्वारा चल रही ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती प्रक्रिया में भाग लिए देश के लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़े काम की खबर है। विभाग की की ओर से पहली मेरिट लिस्ट जारी किए जाने के बाद अब उम्मीदवारों को India Post GDS 2nd Merit List 2026 का बेसब्री से इंतजार है। अगर आपका नाम पहली लिस्ट में कुछ अंकों के कम रहने से नहीं हो पाया है, तो ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि GDS 2nd List में पहली मेरिट लिस्ट की अपेक्षा कम कट ऑफ पर भी चयन होने की पूरी संभावना है।
लेकिन क्या आपको पता है कि मेरिट लिस्ट में नाम आ जाने मात्र से सिलेक्शन पक्का नहीं हो जाता? असल परीक्षा Document Verification (DV) के दौरान होती है। इसमें हर साल हजारों उम्मीदवार केवल इसलिए बाहर हो जाते हैं क्योंकि वो निर्धारित तिथि और समय पर सही दस्तावेज इकट्ठा नहीं कर पाते हैं।
इसलिए आपका नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आए उससे पहले आप तैयार रहें। यहां हम बता रहे हैं कि GDS Result 2nd Merit List 2026 जारी होने की संभावित तिथि और कौन-कौन से 10 जरूरी दस्तावेज हैं जिन्हें आपको पहले से तैयार कर लेना है।
GDS Second Merit List 2026 कब आएगी? (Expected Date)
इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती (India Post GDS Recruitment 2026) में अगर आप पहली बार या इससे पहले भी शामिल हुए हैं, तो आपको बता दें कि डाक विभाग के नियम अनुसार पहली लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन पूरा करने के लिए करीब 15 से 20 दिनों का समय दिया जाता है। जैसे इस बार 23 मार्च 2026 तक का समय दिया गया है। तो पहली लिस्ट वालों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा होने के कुछ ही दिनों बाद GDS की Second Merit List 2026 जारी होगी।
पूरी उम्मीद है कि India Post GDS 2nd Merit List 2026 PDF मार्च के अंतिम सप्ताह (25 से 30 मार्च) या अप्रैल के पहले हफ्ते में आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। जैसे ही रिक्त पदों का डेटा अपडेट होगा, विभाग सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी कर देगा।
GDS Second लिस्ट में कितनी कम जाएगी कट ऑफ?
आपने देखा होगा कि पहली मेरिट लिस्ट की कट ऑफ 95% से 100% के बीच गई है। लेकिन Second Merit List में उन सीटों को भरा जाएगा जो वेरिफिकेशन में रिजेक्ट हुए या इस भर्ती पद छोड़ दिए तो खाली पदों की पूर्ति होगी। दूसरी लिस्ट में Cut Off 1% से 3% तक कम देखी जा सकती है। अगर आपके मार्क्स 88% से 93% के बीच हैं तो आपका नाम दूसरी या तीसरी सूची में आने की ज्यादा उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें- RBSE 5th 8th Result Date 2026: राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट पर आई खुशखबरी, इस तारीख को जारी होगी मार्कशीट!
इन 10 डॉक्यूमेंट्स के बिना अधूरा है आपका चयन
अगर आप दूसरी लिस्ट में जगह बनाने की उम्मीद कर रहे हैं, तो नीचे दी गई सूची के अनुसार अपने फोल्डर तैयार कर लें:
- 10वीं की अंकतालिका (High School Marksheet): यह सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें आपका नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि वैसी ही होनी चाहिए जैसी आपने फॉर्म भरते समय लिखी थी।
- जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate): यदि 10वीं की मार्कशीट में जन्मतिथि स्पष्ट नहीं है, तो इसकी आवश्यकता पड़ती है।
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate): SC, ST, OBC (Non-Creamy Layer) या EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह अनिवार्य है। ध्यान रहे कि यह केंद्रीय प्रारूप (Central Format) में होना चाहिए।
- निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate): यह साबित करने के लिए कि आप संबंधित राज्य/सर्कल के निवासी हैं।
- पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (PWD Certificate): यदि आपने दिव्यांग श्रेणी में आवेदन किया है, तो अधिकृत मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी सर्टिफिकेट।
- ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट: जहां लागू हो।
- आधार कार्ड/पैन कार्ड: आपकी पहचान और पते के सत्यापन के लिए मूल आईडी प्रूफ।
- पासपोर्ट साइज फोटो: कम से कम 5-6 लेटेस्ट रंगीन फोटो तैयार रखें।
- मेडिकल सर्टिफिकेट: चयन के बाद सरकारी अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर द्वारा जारी फिटनेस सर्टिफिकेट की मांग की जाती है।
- कंप्यूटर सर्टिफिकेट (वैकल्पिक): हालांकि अब यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन कुछ सर्कल्स में बेसिक कंप्यूटर ज्ञान का प्रमाण पत्र मांगा जा सकता है।
GDS रिजेक्शन से बचने के लिए क्या करें? खास टिप्स
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की भर्ती में बिना परीक्षा चयन होना कहना आसान है, लेकिन Cut Off का होना, डॉक्यूमेंट्स सही वेरिफिकेशन हो जाना कठिन है। रिजेक्शन से बचने के कुछ खास टिप्स नीचे देख सकते हैं:
- नाम की स्पेलिंग: यदि मार्कशीट और आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग अलग है, तो अभी एक Affidavit (शपथ पत्र) बनवा लें।
- ओरिजिनल कॉपी: वेरिफिकेशन के समय सभी दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी और कम से कम दो सेट स्व-सत्यापित फोटोकॉपी साथ ले जाएं।
निष्कर्ष
India Post GDS भर्ती 2026 उन युवाओं के लिए खास अवसर है जो बिना लिखित परीक्षा के सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार करने के साथ साथ अपने लगने वाले जरूरी दस्तावेजों को पूरा रखना ही समझदारी है। याद रखें कि एक छोटी सी चूक या गलती आपके महीनों की मेहनत पर पानी फेर सकती है। ताजा अपडेट के लिए सलाह है कि ऑफिसियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर नजर रखें।