UP Board 10th 12th Result Date 2026: कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, क्या 20 से 25 अप्रैल तक रिजल्ट जारी होगा?, ऑनलाइन कैसे चेक करें UPMSP UP Board Result 2026 इन्हीं सारे सवालों के जवाब सटीकता से यहां लेख में दिए गए हैं।
जैसा कि UPMSP यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े शिक्षा बोर्ड में से एक है, जो हर साल केवल हाईस्कूल (Class 10th) और इंटरमीडिएट (12th) के ही करीब 50 से 55 लाख छात्रों की परीक्षा का आयोजन और रिजल्ट जारी करने की जिम्मेदारी रखता है। बता दें इस साल भी 52 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था जिनमें से लगभग 49.4 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे अब इतनी बड़ी संख्या के करोड़ो कॉपियों की जांच का कार्य भी यूपी बोर्ड ने पूरा कर लिया है। और 10th 12th रिजल्ट अप्रैल में ही जारी करने की तैयारी में है।
यदि आप भी यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं तो अब रिजल्ट चेक करने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि UPMSP Result 2026 जारी होने का समय आ गया है। यहां लेख में यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट दी गई है। ध्यान पूर्वक पूरा पढ़े और यहां बताये गए तरीके से ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
UP Board 10th 12th Result 2026: कॉपियों की चेकिंग संपन्न
इस साल 2026 में यूपी बोर्ड ने दोनों कक्षाओं की परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच किया था। परीक्षा दो पालियों में हुई थी पहली पाली सुबह और दूसरी दोपहर को। दोनों कक्षाओं की करोड़ो कॉपियों की चेकिंग का कार्य बोर्ड ने 4 अप्रैल को संपन्न करा लिया है। अब UP Board Class 10th 12th Result 2026 को जारी करने का अंतिम रूप देगा।
क्या 20 से 25 अप्रैल तक आ जाएगा रिजल्ट?
जैसे-जैसे रिजल्ट जारी होने की तारीख नजदीक आ रही है वैसे ही यूपी बोर्ड की परीक्षा दिए हुए छात्र बेसब्री से रिजल्ट जारी होनी की तारीख चेक कर रहे हैं। तो बता दें कि UPMSP पिछले तीन सालों से 10वीं 12वीं का रिजल्ट अप्रैल में ही जारी करता आया है। यहां तिथियों को देखकर उम्मीद लगाई जा रही है कि 20 से 25 अप्रैल के बीच इस साल भी रिजल्ट जारी हो सकता है।
- साल 2025 में: 25 अप्रैल को जारी हुआ था यूपी बोर्ड का रिजल्ट।
- साल 2024: रिजल्ट 20 अप्रैल के आसपास ही जारी हुआ था।
- साल 2023 में: इस साल भी रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी हुआ था।

UP Board 10th 12th Result कब आएगा? Date
जैसा की यूपी बोर्ड (UPMSP) ने दोनों कक्षाओं की उत्तर कॉपियों की चेकिंग का कार्य पूरा कर लिया है। ऐसे में जल्द ही बचा हुआ कार्य भी इसी हफ्ते पूरा कर लिया जाएगा और रिजल्ट की घोषणा जल्द ही करेगा। बोर्ड के रुझानों और मीडिया रिपोर्ट्स की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार अप्रैल के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट आ जाएगा। फिलहाल आपको बता दें कि बोर्ड रिजल्ट जारी करने के 24 घंटे पहले रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय की घोषणा करता है। ऐसे में आप अपने Roll Number के साथ तैयार रहें, रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे UPMSP की वेबसाइट upmsp.gov.in पर चेक कर पाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Navodaya Class 9th 11th Result 2026: चेक करें नवोदय विद्यालय 9वीं 11वीं प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट
ऑनलाइन कैसे चेक करें UP Board 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026?
यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन कैसे चेक कर पाएंगे यहां बिल्कुल आसान तरीका दिया गया है जिसे फॉलो कर आप अपना स्कोर कार्ड चेक कर पाएंगे:
- रिजल्ट चेक करने के लिए सर्वप्रथम यूपीएमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाना है।
- वेबसाइट की होम पेज पर UP Board High School Result 2026 या UP Board Inter Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा जहां आप अपना Roll Number दर्ज कर सबमिट करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- अपना रिजल्ट चेक करें और आगे के लिए स्क्रीनशॉट ले लें या प्रिंट निकाल लें।
UP Board 10th 12th Result 2026 से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1. यूपी बोर्ड का रिजल्ट 2026 कब आएगा?
उत्तर- यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आएगा।
प्रश्न 2. यूपी बोर्ड का रिजल्ट किस वेबसाइट पर चेक होगा?
उत्तर- रिजल्ट आप UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
प्रश्न 3. क्या यूपी बोर्ड कॉपियों की जांच पूरी हो गई है?
उत्तर- जी हां, यूपी बोर्ड ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर कॉपियों की जांच 4 अप्रैल तक संपन्न करा ली है।