PSEB 5th 8th Class Result 2026: बड़ी खबर, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड द्वारा दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। बोर्ड सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट से मिल रही ताजा अपडेट के मुताबिक Punjab Board 5th 8th Result 10 अप्रैल से पहले जारी कर दिया जाएगा।
PSEB की ओर से इस साल इन दोनों कक्षाओं की परीक्षा का आयोजन फरवरी और मार्च 2026 के बीच किया गया था। यदि आपने या आपके बच्चों ने इस साल पंजाब बोर्ड से प्राथमिक या मिडिल स्कूल की परीक्षा दी है तो यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप अपना रिजल्ट Roll Number से कैसे देख सकते हैं, डायरेक्ट लिंक क्या है और रिजल्ट के बाद आपको क्या करना है।
PSEB 5th 8th Result 2026: मुख्य डिटेल्स
जैसा कि पंजाब बोर्ड (PSEB) हर साल फरवरी और मार्च के महीने में 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करता है और अप्रैल के शुरुआती हफ्तों में ही रिजल्ट की घोषणा करता है। इस साल भी परीक्षा में पारदर्शिता और तेजी से काम किया है।
| बोर्ड का नाम | पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) |
| कक्षा | 5वीं और 8वीं (Primary & Middle) |
| परीक्षा का समय | फरवरी और मार्च 2026 के बीच |
| रिजल्ट की स्थिति | घोषित होने वाला है |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन और ऑफलाइन (स्कूल स्तर पर) |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.pseb.ac.in/ |
PSEB Class 5th, 8th Result 2026: तारीख और समय
Punjab Board 5th 8th Class Result Date: पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र और उनके अभिभावकों को बता दें की रिजल्ट जल्द ही घोषित होगा। क्योंकि पिछले साल देखा गया कि परीक्षा समाप्ति के बाद अप्रैल के पहले हफ्ते में ही रिजल्ट जारी किए गए थे। ऐसे में उम्मीद है कि पंजाब बोर्ड 5th 8th रिजल्ट 10 अप्रैल के आस-पास जारी होगा। हालांकि बोर्ड अभी रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की घोषणा नहीं किया है। जैसे ही घोषणा होगी आप अपने रोल नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Navodaya Class 9th 11th Result 2026: चेक करें नवोदय विद्यालय 9वीं 11वीं प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट
कैसे चेक करें PSEB 5th 8th Class का रिजल्ट? स्टेप
देखा जाता है कि रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक हो जाता है, जिससे साइट धीमी खुलती है। ऐसे में आपको घबराना नहीं है यहां नीचे रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका बताया गया है जिसे फॉलो कर आप अपना रिजल्ट सबसे पहले देख पाएंगे:
- रिजल्ट चेक करने के लिए सर्वप्रथम आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in खोलें।
- होम पेज पर ही ऊपर Results टैब पर क्लिक करें।
- यहां आपको PSEB Primary/Middle Examination Result 2026 का लिंक दिखाई देगा अपनी कक्षा का चयन कर लिंक पर क्लिक करें।
- अब नया पेज खुलेगा जहां आप अपना रोल नंबर (Roll Number) या नाम (Name) दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल्स भरने के बाद नीचे उपलब्ध Find Results या Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा रिजल्ट चेक करें आगे के लिए इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रखें।
SMS से कैसे चेक करें Punjab Board 5वीं, 8वीं रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होते ही यदि आधिकारिक वेबसाइट नहीं खुल रही है या आपके पास इंटरनेट नहीं है तो आप एसएमएस (SMS) के जरिए भी अपना स्कोर जान सकते हैं। इसके लिए आपको क्या करना है:
- 8वीं कक्षा के लिए: अपने नए मैसेज बॉक्स में PB8 स्पेस Roll Number टाइप करें और इसे 567650 पर भेज दें।
- 5वीं कक्षा के लिए: सेम इसी प्रकार PB5 स्पेस Roll Number लिखकर 567650 पर Send कर दें।
आपके मैसेज भेजने के कुछ ही सेकंड बाद आपको आपके अंकों का विवरण मैसेज के रूप में प्राप्त होगा।
स्कोरकार्ड में दी गई डीटेल्स को बारीकी से चेक करें
रिजल्ट जारी होने के बाद अपने प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड करें तो उसमें निम्नलिखित डीटेल्स को बारीकी से चेक कर ले कहीं कोई स्पेलिंग गलत तो नहीं है। जो डीटेल्स चेक करनी चाहिए उसे नीचे देख सकते हैं:
- छात्र का नाम और माता-पिता का नाम
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
- स्कूल का नाम और कोड
- प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक (Theory & Practical)
- कुल अंक और प्रतिशत (Percentage)
- पास/फेल स्टेटस और ग्रेड
पंजाब बोर्ड 5th 8th रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया
PSEB यानी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड रिजल्ट जारी करने के बाद इसमें पास हुए छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करता है। यदि आपको लगता है कि किसी विषय में आपको कम अंक मिले हैं तो आप पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो रिजल्ट के 15 दिनों के अंदर निर्धारित शुल्क से साथ फॉर्म भरा जाता है। वहीं यदि एक या दो विषयों में 33 फ़ीसदी अंक नहीं आए हैं तो अपना साल बर्बाद होने से बचाने के लिए कंपार्टमेंट या सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन करें यह परीक्षाएं जून जुलाई में आयोजित की जाती हैं।