MP Board 5th 8th Result 2026: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) द्वारा आयोजित हुई 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। ऐसे में लाखों छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का रिजल्ट को लेकर इंतजार अब खत्म हुआ। रिजल्ट का लिंक RSKMP की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर एक्टिव है। अगर आप भी 5वीं या 8वीं की परीक्षा दिए हुए हैं तो आपकी भी मार्कशीट बिल्कुल तैयार है।
लेकिन सबसे अहम बात यह है कि इस बार दोनों कक्षाओं को मिलाकर करीब 25 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दिया है तो ऐसे में अब रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोगों के एक साथ देखने से ट्रैफिक बढ़ जाती है तो वेबसाइट समय पर नहीं खुल पाती है जिससे रिजल्ट देखने के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ता है।
ऐसे में आप अपने घर पर बैठकर अपने मोबाइल से अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं और सबसे पहले मार्कशीट डाउनलोड कैसे कर सकतें हैं इस लेख में हम आपको नीचे बता रहे हैं।
MP Board 5th 8th Result 2026: मुख्य जानकारी
राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं और 8वीं की परीक्षा समाप्त करने के बाद से ही उत्तरकॉपियों की जांच का कार्य बड़ी तेजी से समाप्त किया और इस बार बोर्ड ने डिजिटल जांच और डाटा एंट्री पर जोर दिया है जिससे रिजल्ट में कोई त्रुटि न दिखाई दे। नीचे टेबल में रिजल्ट से जुड़ी संक्षेप में मुख्य जानकारी देख सकते हैं।
| बोर्ड का नाम | राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश (RSKMP) |
| साल | 2026 |
| कक्षा | 5वीं और 8वीं |
| परीक्षा तिथि | 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच |
| रिजल्ट की तारीख | 25 मार्च 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.rskmp.in |
MP Board 5th 8th Result 2026 Date Time
RSKMP द्वारा 5th और 8th रिजल्ट 2026 जारी करने की तैयारी तेजी से की गई और यह रिजल्ट 25 मार्च को दोपहर 1:30 बजे जारी कर दिया गया। आप अपनी समग्र आईडी या रोल नंबर को दर्ज कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यह रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in या वैकल्पिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। MP Board 5th 8th Result 2026 Online चेक करने का आसान तरीका नीचे दिया गया है।
rskmp.in पर 5th, 8th th रिजल्ट कैसे चेक करें? Step By Step आसान तरीका
आपको बता दें कि ज्यादातर रिजल्ट जारी होते ही लाखों की संख्या में एक साथ वेबसाइट पर अधिक लोड होने से आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है जिससे लिंक खुलने में समस्या आती है। इसलिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स का पालन करके आप अपना रिजल्ट आसानी से देख पाएंगे:
- स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं– रिजल्ट देखने के लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में जाकर rskmp.in टाइप कर सर्च करें।
- स्टेप 2: रिजल्ट लिंक चुनें– होम पेज पर आपको MP Board 5th/8th Result 2026 या Scorecard लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें- अब आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा जहां आपको दो मुख्य चीज भरनी है:
- 1. Samagra ID/Roll Number
- 2. Captcha Code
- स्टेप 4: Show बटन पर क्लिक करें- उपरोक्त दो चीजें भरने के बाद नीचे दिए गए Show या View Result बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 5: मार्कशीट डाउनलोड करें- आपके क्लिक करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। अपना स्कोर कार्ड देखें और आगे के लिए Download PDF पर क्लिक करें या स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख लें।

RSKMP 5th 8th Result 2026: वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होते ही छात्र, उनके अभिभावक या शिक्षकों द्वारा एक साथ चेक करने पर आधिकारिक वेबसाइट का सर्वर क्रैश होने का खतरा रहता है या कभी-कभी क्रैश हो जाता है, जिससे सर्वर धीमा हो जाता है। ऐसे में रिजल्ट देखने के लिए आप पेज को बार-बार रिफ्रेश ना करें। आपको थोड़ी देर इंतजार करना है या अन्य आधिकारिक वैकल्पिक वेबसाइट जैसे mpresults.nic.in का भी उपयोग करके चेक कर सकते हैं।
MP Board 5th 8th Marksheet में इन डिटेल्स को जरुर चेक करें
जब आप MP Board 5th, 8th Result 2026 Online Marksheet डाउनलोड करें तो नीचे दी गई डीटेल्स को ध्यानपूर्वक चेक कर लें, यदि मार्कशीट में कोई गलती दिखती है तो तुरंत अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करें जिससे उसमें की त्रुटि की सुधार हो सके।
- छात्र का नाम (स्पेलिंग चेक करें)
- पिता और माता का नाम
- समग्र आईडी और रोल नंबर
- प्रत्येक विषय के प्राप्तांक और ग्रेड
- कुल योग (Total Marks)
- रिजल्ट की स्थिति (Pass/Fail)
रिजल्ट के बाद क्या करें? पास होने के लिए कितने अंक होने चाहिए?
मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) के नियमों के अनुसार कक्षा 5वीं और 8वीं वीं में पास होने के लिए छात्र को हर एक विषय में कम से कम 33% अंक पाना जरूरी है। यदि कोई छात्र एक या दो विषय में फेल होता है तो उसे निराश होने की भी जरूरत नहीं है। क्योंकि जो छात्र मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाते हैं उनके लिए बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा यानी दोबारा परीक्षा आयोजित करता है। यह परीक्षा रिजल्ट जारी होने के करीब 2 महीने के अंदर होती है।
इसे भी पढ़ें-