Bihar Board 10th 12th Result 2026: खुशखबरी! जारी होने जा रहा बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, ये रही लेटेस्ट अपडेट

Bihar Board 10th 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं या 12वीं परीक्षा 2026 दिए हुए लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार बोर्ड लगातार पिछले कई सालों से पूरे देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बना रहा है। 2026 में भी मूल्यांकन प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू की गई जो अब खत्म हो गई है। ऐसे में इस बार भी देश के हर बोर्ड से पहले बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होने वाला है।

बता दें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) रिजल्ट जारी करने से पहले Top 10 Toppers का फिजिकल वेरीफिकेशन करता है। इसके लिए बोर्ड टॉपर्स को पटना मुख्यालय बुलाकर उनका इंटरव्यू लेता है और उनसे हैंडराइटिंग मैच करवाता है। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कॉपी छात्र द्वारा ही लिखी गई है।

यह प्रक्रिया पारदर्शिता को बनाए रखने के उद्देश्य से की जाती है जिससे रिजल्ट में पूरी पारदर्शिता और शुद्धता बनी रहे। ये सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है, अब बोर्ड रिजल्ट जारी करने जा रहा है। यदि आपने भी इस साल बिहार बोर्ड से परीक्षा दिया है तो लेख में रिजल्ट जारी होने की लेटेस्ट अपडेट और संबंधित जुड़ी जानकारी दी गई जो आपके लिए महत्वपूर्ण है।

Bihar Board Result Date 2026: कब आएगा रिजल्ट?

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित की गई 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 2026 कब आएगा?, डेट क्या है जैसी जानकारी के लिए छात्र लगातार सर्च कर रहे हैं। तो आपको बता दें कि बिहार बोर्ड के सूत्रों और पिछले रुझानों के अनुसार, Bihar Board Inter (12th) Result 2026 मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी होने की प्रबल संभावना है। जबकि Bihar Board Matric (10th) Result 2026 मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

बोर्ड का नामपरीक्षा का नामकॉपी मूल्यांकन तिथिसंभावित रिजल्ट तिथि
BSEB (Bihar Board)इंटरमीडिएट (12वीं)27 फरवरी – 10 मार्च 202623-28 मार्च 2026
BSEB (Bihar Board)मैट्रिक (10वीं)5 मार्च – 15 मार्च 202631 मार्च – 5 अप्रैल 2026

Bihar Board पिछले 5 सालों का पासिंग परसेंटेज

देखा जाए तो बिहार बोर्ड का रिजल्ट पिछले कुछ सालों में काफी सुधार देखने को मिला है। 2025 में पासिंग प्रतिशत 80% से ऊपर रहा था। इस साल भी उम्मीद है कि ग्रेस मार्क्स और आसान ऑब्जेक्टिव पैटर्न की वजह से छात्र और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। और दसवीं कक्षा में भी शानदार प्रदर्शन जारी है। 2025 में 10वीं का पासिंग प्रतिशत 82.11% रहा है।

Bihar Board रिजल्ट चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट

बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होते ही एक आधिकारिक वेबसाइट पर जाने से ट्रैफिक बढ़ जाता है, जिससे साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में आप इन वैकल्पिक वेबसाइट को नोट कर लें:

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • results.biharboardonline.com
  • secondary.biharboardonline.com

How to Check Bihar Board Result 2026: स्टेप बाय स्टेप तरीका देखें

बिहार बोर्ड का रिजल्ट चेक करना बहुत आसान है, लेकिन जो छात्र या अभिभावक पहली बार देख रहे हैं उनके लिए थोड़ा कठिन हो सकता है। ऐसे लोगों को रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करना है:

  • Step 1: सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (जो ऊपर दी गई है) पर जाएं।
  • Step 2: होम पेज पर Bihar Board 10th Result 2026 या Bihar Board 12th Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करना है।
  • Step 4: वहां उपलब्ध कैप्चा कोड भरें और View/Submit बटन पर क्लिक करें।
  • Step 5: बस इतना करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसे PDF के रूप में डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें।

मार्कशीट में क्या-क्या चेक करें?

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपनी मार्कशीट में इन जानकारियों को ध्यानपूर्वक जरूर चेक करें:

  • छात्र का नाम और माता-पिता का नाम (Spelling Check)
  • रोल नंबर और रोल कोड
  • विषयवार प्राप्त अंक (Theory+Practical)
  • कुल अंक और डिवीजन (1st, 2nd, 3rd)

Bihar Board 10th 12th Result 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?

इंटर का रिजल्ट 23 से 28 मार्च 2026 के बीच आने की पूरी उम्मीद है।

क्या बिना इंटरनेट के रिजल्ट चेक कर सकता हूँ?

हाँ, आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए ‘BIHAR10/12 ‘ लिखकर 56263 पर भेजना होगा।

अगर मैं एक विषय में फेल हो जाऊं तो क्या होगा?

बिहार बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए Compartmental Exam (कंपार्टमेंटल परीक्षा) आयोजित करता है, जिससे आपका साल खराब नहीं होता।

Leave a Comment